फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   drama of conference supporters activist Birendra

कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरेंद्र समर्थकों का हंगामा

Mon, 16 Jun 2014 01:03 AM IST
जींद
जींद Updated Mon, 16 Jun 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरेंद्र समर्थकों ने मुख्यमंत्री हुड्डा का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। जाट धर्मशाला के गेट पर बीरेंद्र समर्थकों और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की चलती रही। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर विकास में भेदभाव का आरोप लगाकर उनके होर्डिंग्स फाड़ डाले। सफीदों के कांग्रेस नेता विनोद सिंगला, जयभगवान गोयल, प्रेम पहलवान, वीरेंद्र घोघड़ियां सहित करीब दो सौ लोगों ने काफी देर तक गेट के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जाट धर्मशाला में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, बाहर बीरेंद्र समर्थकों से पुलिस उलझी हुई थी। काफी देर तक जाट धर्मशाला के गेट पर पुलिस और समर्थकों में जोर आजमाइश चलती रही। इस दौरान पुलिस ने धर्मशाला का मुख्य गेट बंद कर दिया। बाहर और अंदर जाने वाले लोग धर्मशाला की दीवार फांदकर अंदर और बाहर जाते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक बीरेंद्र समर्थकों का हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन


कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें : हुड्डा
जींद। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी की सभी शाखाओं को एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव के लिए काम करना होगा। तंवर ने कहा कि देशभर में कांग्रेस पार्टी का संगठन आज भी सबसे बड़ा है। भूपेंद्र हुड्डा और डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों को गुमराह करके नरेंद्र मोदी ने वोट लिया है। अब महंगाई घटाने के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा। अब प्रधानमंत्री लोगों को ‘जहर की घूंट’ पिलाने के संकेत दिए हैं। इससे साफ है कि लोगों को गुमराह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास के प्रचार में कमी रही है। इसको पूरा किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जा रहा है। इस मौके पर जींद के पर्यवेक्षक और समालखा से विधायक धर्म सिंह छोक्कर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद सहवाग, नप के पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी, कर्मबीर सैनी, पूर्व विधायक आईजी शेर सिंह, भाग सिंह छात्तर, बच्चन सिंह आर्य व जगबीर ढिगाना मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय की आधारशिला अगले माह रखेंगे
चार माह पहले घोषणा के बाद अब जींद में विश्वविद्यालय बनने की योजना सिरे चढ़ेगी। मुख्यमंत्री अगले माह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। जींद में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा प्रदेश सरकार ने मार्च माह में की थी। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अगले माह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी।
 
राष्ट्रीय पार्टियों में जनता की आस्था
लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव के परिणामों में भी सकारात्मक रूप से देखते हैं। इस चुनाव में देश की जनता ने राष्ट्रीय पार्टियों को ही चुना है। क्षेत्रीय दलों को नकार दिया है। इनेलो द्वारा सत्ता में आने पर जींद को राजधानी बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। पत्रकार वार्ता के दौरान बीरेंद्र सिंह समर्थकों की नारेबाजी के बारे में पूछने पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी के सभी लोगों को एक साथ लाया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि बाहर क्या हुआ है।
 
कार्यकर्ताओं की भीड़ ने दी ताकत
जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा भी कि यहां जुटी भीड़ ने उनको ताकत दी है। इससे साफ हो गया है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में बेशक हारी है, लेकिन कमजोर नहीं है। लोकसभा चुनाव में मादी की लहर थी, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग यह भी कह रहे थे कि ‘ऊपर (लोकसभा) नरेंद्र, नीचे (विधानसभा) भूपेंद्र।’

 
डीएफएससी को चेताया
अधिकारियों की बैठक में डीसी ने कहा कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की काफी शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि वे काम ठीक से करें। इसके अलावा डीसी राजीव रतन को भी उनकी मानीटरिंग को लिए आदेश दिए। करीब आधा घंटा तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। वे प्रस्ताव बनाएं और विकास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed