{"_id":"671bedd76e243f23e40db0d4","slug":"dp-continued-in-uchana-for-the-third-day-shop-of-jind-news-c-199-1-sroh1007-124875-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना में तीसरे दिन भी बनी रही डीएपी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना में तीसरे दिन भी बनी रही डीएपी की किल्लत
Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी28: उचाना में खाद बिक्री कें्रद पर लगी किसानों की लाइन। संवाद
जींद। उचाना में डीएपी खाद को लेकर सबसे अधिक परेशानी बनी हुई है। किसानों को एक तो धान की कटाई को लेकर खेतों में काम ज्यादा है। दूसरा गेहूं की बिजाई का समय आ गया है। गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी की जरूरत होती है, लेकिन जिले में डीएपी किसानों को नहीं मिल रहा। इसके चलते उचाना में शुक्रवार को दुकानों के बाहर सुबह ही लाइन लगी, लेकिन किसी किसान को खाद नहीं मिला।
शुक्रवार को उचाना में खाद बिक्री केंद्र पर सुबह छह बजे ही किसान पहुंच गए, लेकिन वहां पर खाद नहीं मिला। इसके कारण दस बजे तक इंतजार कर खाली हाथ लौटना पड़ा। अगर किसानों को खाद इस समय खाद नहीं मिला तो गेहूं की बिजाई में देरी होगी और उत्पादन पर असर होगा। कुछ किसानों ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि खाद बिक्री केंद्र पर डीएपी पहुंचा है। उसका वितरण होना है, लेकिन चार घंटे तक इंतजार क रने के बाद भी खाद नहीं मिला। खाद बिक्री केंद्र सेल्समैन श्याम लाल ने बताया कि उनके पास खाद नहीं पहुंचा है। जब खाद आएगा तो किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। अभी खाद आने की कोई सूचना नहीं है।