{"_id":"5e99e4248ebc3e769728a16b","slug":"double-challenge-before-police-due-to-closure-of-liquor-contracts-deputy-chief-minister-jind-news-rtk55125038","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके बंद होने से पुलिस के सामने दोहरी चुनौती : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके बंद होने से पुलिस के सामने दोहरी चुनौती : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Jind
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को जींद का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग लेकर कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन में लोगों को तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने का आह्वान किया।
पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब ठेके बंद होने से पुलिस को एक साथ दो मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। लॉकडाउन लागू करवाने के साथ अवैध शराब बनाने और बेचने वालों से भी जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस बेहतर काम कर रही है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि तीन मई तक शराब ठेके नहीं खुलेंगे। उपमुख्यमंत्री ने माना कि शराब ठेके बंद होने से अवैध शराब बनाने व बेचने के मामले बढ़े हैं। अब तक पुलिस द्वारा इस मामले में 12 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही 70 हजार बोतल शराब पकड़ी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की खरीद को लेकर आढ़तियों और किसानों के साथ बातचीत की जा रही है। आढ़तियों की मांग मानी भी जा चुकी है। सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदेगी।
कोरोना के खिलाफ हरियाणा की बड़ी जीत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा प्रदेश की बड़ी जीत सामने आ रही है। कोरोना का संक्रमण हरियाणा में लगातार घट रहा है। संक्रमित लोगों के ठीक होकर घर पहुंचने की रफ्तार देश में सबसे अधिक हरियाणा के लोगों की है। इसके लिए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है और प्रशासन ने मुस्तैदी से काम किया है।