फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Donor people always move forward on the path of progress: Ahirka

दानी लोग सदैव उन्नति के मार्ग पर बढ़ते हैं आगे : अहिरका

Thu, 03 Jul 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Donor people always move forward on the path of progress: Ahirka
जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक पंडित रामनिवास अहिरका ने नरवाना रोड पर संस्था के कार्यालय में वीरवार को गायत्री यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को निष्काम भाव से दिया दान समय आने पर उसके दाता को कई गुना होकर मिलता है इसलिए दानी लोगों के घर सदैव धन से भरे रहते हैं। उनके घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती और वे सदैव उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धन की दान, भोग और नाश तीन गति होती है जो धन जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद उसका कुछ अंश निष्काम भाव से पात्र जरूरतमंदों को दान देने के बाद बचता है। अमृत के समान पवित्र और टिकाऊ होता है, जिस प्रकार भूमि से निकलने वाले खनिज पदार्थों को जब तक अग्नि में न तपाया जाए वे अशुद्ध रहते हैं।
विज्ञापन

मानव जीवन में धन की शुद्धि के लिए दान बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति न तो धन का सदुपयोग करते हैं और न जरूरतमंदों को दान देते हैं, वे धन की तीसरी गति नाश को प्राप्त होने के लिए जमा करते है। ऐसा धन व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े करवाता है या डाकू चोरों द्वारा लूट लिया जाता है। इसी प्रकार उपजाऊ भूमि में समय पर बोया बीज फसल पकने पर हमें कई गुना होकर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed