फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors remained on strike for two hours, patients kept wandering

Jind News: दो घंटे तक चिकित्सक रहे हड़ताल पर, भटकते रहे मरीज

Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Doctors remained on strike for two hours, patients kept wandering
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे सभी सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इस कारण दो घंटे मरीज नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे। अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं व दंत ओपीडी सुचारू रूप से चली। सिविल सर्जन ने आरबीएसके चिकित्सकों को बैठाने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। चिकित्सकों ने मरीजों को दो घंटे तक संयम रखने की अपील भी की।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन ने पहले ही दो घंटे की हड़ताल की चेतावनी जारी कर दी थी। इसके बावजूद काफी मरीज सुबह ही अस्पताल में आ गए। यहां आकर पता चला कि चिकित्सक दो घंटे हड़ताल पर हैं। काफी मरीज तो वापस लौट गए लेकिन काफी ने इंतजार करना ही ठीक समझा। अस्पताल में चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। रजिस्ट्रेशन खिड़की पर मरीजाें के रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी रखा। 11 बजे के बाद सभी चिकित्सक अपनी-अपनी ओपीडी में पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया। इसके बाद लोगों को राहत मिली। तीन बजे तक चिकित्सक मरीजों को देखते नजर आए।
विज्ञापन

बॉक्स
शनिवार होने के कारण कम रही ओपीडी
नागरिक अस्पताल में सोमवार से लेकर बुधवार तक औसतन ओपीडी 1500 से ज्यादा होती है। शनिवार को ओपीडी की संख्या एक हजार के आसपास रह जाती है। हड़ताल होने के कारण मरीजों की संख्या शनिवार को 800 रही। मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गांव चांदपुर निवासी रीना, रघुनगर की बिट्टू, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी प्रवीण और बुडायन गांव निवासी कृष्ण ने कहा कि उन्हें चिकित्सकों की हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी। इसलिए वह सुबह नौ बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने दो घंटे तक ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ज्यादा भीड़ हो गई और वह दो बजे अस्पताल से दवाई लेकर वापस लौटे।
बॉक्स
मांगें पूरी नहीं की तो कड़ा लिया जाएगा निर्णय
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा और उपप्रधान डाॅ. संदीप लोहान ने कहा कि उन्होंने हड़ताल के बारे में पहले ही अवगत करवा दिया था। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो एसोसिएशन कड़ा निर्णय लेगी। चिकित्सकों ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाए जाने, एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं करने, चिकित्सकों को तीन की बजाए चार एसीपी देने, एक करोड़ रुपये की बाॅन्ड पॉलिसी को कम करने की मांग रखी। अस्पताल के चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बॉक्स
चिकित्सकों ने दो घंटे की हड़ताल रखी थी। ओपीडी को आरबीएसके चिकित्सकों की सहायता से बहाल करवाया गया। इमरजेंसी व दंत ओपीडी जारी रही थी। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

फोटो कैप्शन
09जेएनडी16 : नागरिक अस्पताल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चिकित्सक। संवाद
09जेएनडी17 : ओपीडी के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
09जेएनडी18 : ओपीडी में चिकित्सक नहीं होने से लगी मरीजों की लाइन। संवाद
09जेएनडी19 : अपने बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंची चांदपुर गांव निवासी रीना।
09जेएनडी20 : रघुनगर निवासी बिट्टू।
09जेएनडी21 : विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी प्रवीण।
09जेएनडी22 : गांव बुडायन निवासी कृष्ण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed