Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors have advised against going out in the sun during the afternoon.

Jind News: आसमान से बरस रही आग...पारा 44 डिग्री पहुंचा

Tue, 26 May 2026 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Doctors have advised against going out in the sun during the afternoon.
25जेएनडी19-लघु सचिवालय के सामने वाहन के इंतजार में खड़े लोग। संवाद
जींद। नौतपा की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमव की सुबह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबिक दोपहर बाद तापमान 44 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे के बाद ही सूरज की तपिश तेज होने लगी थी। दोपहर होते-होते गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं ठंडे पेय पदार्थों, शिकंजी, जूस और आइस क्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक कम नजर आए जबकि सड़कें भी काफी हद तक सुनसान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अस्पतालों में गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

वर्जन
नौतपा के दौरान अगले तीन से चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मई के अंतिम दिनों में बादलवाई और बूंदाबांदी की संभावना बनेगी। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article