{"_id":"669434f6ab562e109b0e5026","slug":"doctors-are-on-strike-for-three-hours-today-come-for-treatment-thoughtfully-jind-news-c-199-1-sroh1007-119940-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिकित्सक आज तीन घंटे हड़ताल पर, सोच-समझ कर उपचार करवाने आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिकित्सक आज तीन घंटे हड़ताल पर, सोच-समझ कर उपचार करवाने आएं
Mon, 15 Jul 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को भी लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक तीन घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। इस दौरान ओपीडी नहीं होगी। केवल इमरजेंसी और पोस्टमार्टम की सेवाएं बहाल रहेंगी। वहीं हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर कंप्यूटर प्राेफेशनल भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इससे तहसील, राजस्व व लिपिकीय कार्य बाधित रहेंगे।
नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। यहां प्रतिदिन 1600 तक की ओपीडी होती है। सोमवार या किसी छुट्टी से अगले दिन यह बढ़कर दो हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में सोमवार को सुबह तीन घंटे तक चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को ज्यादा दिक्कत होगी। हड़ताल को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान डाॅ. विजेंद्र ढांडा के नेतृत्व में रणनीति तैयार की। उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने 11 बजे तक ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है।
हड़ताल के बाद भी सरकार ने उनकी मांग की अनदेखी करती है तो वह सख्त कदम उठाएंगे। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि विशेषज्ञों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्पेशलिस्ट कॉडर, पीजी कोर्स के बांड में कमी, एसएमओ की सीधी भर्ती रोकने और केंद्रीय सरकारी डाॅक्टरों के समान एसीपी भत्तों की मांग पूरी नहीं होने पर डाक्टरों में नाराजगी बढ़ी है।
विज्ञापन
कंप्यूटर प्रोफेशनल आज से करेंगे हड़ताल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के संयोजक राजेश गौतम व सुनील मेहरा ने बताया कि सभी कर्मचारी ने 15 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को प्रदेशभर से कंप्यूटर प्रोफेशनल करनाल में एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जा चुकी है। संगठन ने जब भी कोई आंदोलन किया है उनको लिखित में समझौता पत्र दिया गया, परंतु उस पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए संघ इस वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन में जाने का फैसला लिया है।
चिकित्सक सोमवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी नहीं करेंगे। एसोसिएशन का मांगपत्र स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भेज दिया गया है। हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। एनएचएम के तहत लगे चिकित्सकों तथा बीएएमएस चिकित्सकों को बुलाया गया है। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।
सरकारी सेवाएं किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। सभी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। आम दिनों की तरह ही सरकारी कार्यालयों में कार्य होंगे। -डॉ. हरीश वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त, जींद।