फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dispute over business division, husband and mother-in-law assaulted, 9 Namaz

Jind News: बिजनेस बंटवारे को लेकर विवाद, पति-सास से मारपीट, 9 नामज

Sat, 27 Jun 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dispute over business division, husband and mother-in-law assaulted, 9 Namaz
जींद। शहर के मॉडल टाउन में बिजनेस के बंटवारे को लेकर महिला ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पति और सास पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सुनील एफआईआर में बताया कि उनके बेटे आयुष की शादी वर्ष 2021 में नरवाना निवासी स्वाति से हुई थी। शादी के बाद से स्वाति आयुष पर परिवार से अलग रहने और बिजनेस का बंटवारा करने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। सुनील ने आरोप लगाया कि स्वाति और उसके मायके पक्ष ने दहेज की एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। बाद में समझौता हुआ और दिसंबर 2025 में 200 गज का प्लॉट स्वाति के नाम कर दिया गया। इसके बाद एक जनवरी से दोनों उसी मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जून को भी स्वाति के मायके पक्ष के लोगों ने आयुष के साथ मारपीट की थी। वहीं 24 जून की रात स्वाति अपने परिजनों के साथ घर पहुंची और आयुष व उसकी मां के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वाहनों में सवार होकर भाग गए।

जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्वाति, सुनीता, शेफाली, शुभम, अमित अग्रवाल, तुषार गुप्ता, पूजा बंसल, राजीव गुप्ता और अशोक गर्ग सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। चार अन्य के खिलाफ भी मारपीट, धमकी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed