{"_id":"6acaae98919fc329f50bf47a","slug":"dispute-in-shahpur-over-changing-the-direction-of-a-drain-sarpanch-and-two-others-accused-of-collusion-jind-news-c-199-1-sroh1006-161885-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शाहपुर में नाली की दिशा बदलने पर विवाद, सरपंच समेत तीन पर मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शाहपुर में नाली की दिशा बदलने पर विवाद, सरपंच समेत तीन पर मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी23-शाहपुर गांव में गली निर्माण मामले को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शाहपुर गांव में गली के पानी की निकासी की दिशा बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी वेदप्रकाश ने गांव के सरपंच जयपाल, कर्ण सिंह और देवी सरपंच पर मिलीभगत कर गली में गलत दिशा में नाली बनवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीसी को शिकायत देकर मामले की जांच करवाने और पानी की निकासी पहले की तरह पूर्व दिशा में करने की मांग की है।
वेदप्रकाश ने शिकायत में बताया कि उनका मकान लाल डोरे के अंदर है। काफी समय से उनके घर और बरसात के पानी की निकासी पूर्व दिशा की ओर होती रही है। आरोप है कि अब गली का पानी दूसरी दिशा में निकाला जा रहा है जिससे उनके मकान के निचले स्तर पर प्रभावित होने और नुकसान की आशंका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्ण सिंह और देवी सरपंच उनके साथ पुरानी रंजिश रखते हैं और सरपंच जयपाल के साथ मिलकर पानी की निकासी की दिशा बदलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और पानी की निकासी पहले की व्यवस्था के अनुसार सुनिश्चित की जाए ताकि उनके मकान को नुकसान न पहुंचे।
सरपंच बोले, दोनों घरों के पानी की निकासी अलग होगी
शाहपुर के सरपंच जयपाल ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गली निर्माण के लिए उचाना के विधायक की ओर से ग्रांट दी गई है और निर्माण में पंचायत की कोई भूमिका नहीं है। पानी की निकासी के संबंध में उन्होंने कहा कि दोनों घरों के पानी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन के सहयोग से जल्द ही गली का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।