{"_id":"57683ff74f1c1bd773b48633","slug":"dispute-firering-three-injuried-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चली गोलियां, तीन घ्ाायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में चली गोलियां, तीन घ्ाायल
jind
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल महिला।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टिटोखेड़ी में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में जमकर धारदार हथियार चले जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव टिटोखेड़ी निवासी लख्खा सिंह व हरजीत सिंह के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
सोमवार सुबह लख्खा सिंह खेतों में मेढ़ बना रहा था इसी दौरान खेत के पड़ोसी हरजीत सिंह के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों ने तेजधार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान हरजीत सिंह गुट की तरफ से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से एक गुट के लख्खा सिंह, महिला लखबिंद्र कौर व जसबिंद्र कौर घायल हो गए। जबकि दूसरे गुट के सबरजीत व जसवंत घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर पांचों घायलों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने लख्खा सिंह की शिकायत पर हरजीत सिह, सबरजीत सिंह व जस्सा सिंह के खिलाफ हत्या करने के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अचानक किया हमला
पुलिस को दिए बयान में लख्खा सिंह ने आरोप लगाए कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत में मेढ़ निकाल रहा था। इसी दौरान उक्त सभी आरोपियों ने हथियारों के साथ लैस होकर आकर झगड़ना शुरू कर दिया कुछ ही देर बाद उन्होंने 12 बोर की पिस्तौल निकालकर उन पर फायर करने शुरू कर दिए। इसमें उसके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। इसमें गोली के छर्रे लगने से वह स्वयं व लखबिंद्र कौर व जसबिंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह
इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते झगड़ा हुआ है। इसमें एक गुट के तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।