फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion on activities and plans took place in Sainik School

Jind News: सैनिक स्कूल में गतिविधियों पर चर्चा व योजनाओं पर हुआ मंथन

Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Discussion on activities and plans took place in Sainik School
सैनिक स्कूल परिसर में एक साथ आए गणमान्य। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की 17वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन एयर वाइस मार्शल मनमीत सिंह ने की। इनके साथ ग्रुप कैप्टन रजनीश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्यालय आगमन पर विद्यालय प्राचार्य कैप्टन (भा.नौ.) ब्रिज किशोर ने एलबीए चेयरमैन एयर वाइस मार्शल मनमीत सिंह व बोर्ड सदस्यों का स्वागत किया।
एयर वाइस मार्शल मनमीत सिंह के विद्यालय आगमन के बाद विद्यालय एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद विशेष कैडेट प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष ने कक्षा 9-12 तक उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स ईशिका राव, कमल सिंह, उद्भव, नैंसी, विशेष, आयुष राघव को गिफ्ट हैम्पर पारितोषिक स्वरूप प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं कैडेट ऋचा, 400 मीटर रेस व कैडेट देवयानी, 1500 मीटर रेस को भी पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की विजेता ट्रॉफी भी अध्यक्ष ने परेरा सदन को दी।

निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

एयर वाइस मार्शल मनमीत सिंह व बोर्ड सदस्यों ने विद्यालय में चल रहे बालिका छात्रावास, शिक्षक आवासीय परिसर, प्रशासनिक कार्यालय, अतिथि आवास व दूसरे निर्माण कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन व निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एयर वाइस मार्शल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए एसएसबी द्वारा अनुशंसित, एनडीए लिखित परीक्षा व सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन व सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए भविष्य में और भी उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed