फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disaster: Death of a person for the third consecutive day due to corona infection, reports of 600 people, 172 reports positive

आफत : कोरोना संक्रमण के कारण लगातार तीसरे दिन व्यक्ति की मौत --600 लोगों की मिली रिपोर्ट, 172 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Disaster: Death of a person for the third consecutive day due to corona infection, reports of 600 people, 172 reports positive
कोरोना संक्रमण जिले के लोगों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार तीसरे दिन भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को 600 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 158 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रमों के बाद जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले कोरोना आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को छात्तर गांव निवासी एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह बुजुर्ग पहले से ही बीमार था तथा हृदय की बीमारियों से जूझ रहा था। इसे रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। यहां पर 22 जनवरी को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को इसकी मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 600 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 23622 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22432 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 542 की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 648 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 798 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 432200 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों से संक्रमण बढने का अंदेशा
गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रम हुए हैं। इससे पहले ही इनकी तैयारियां शुरू हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि इन कार्यक्रमों में हुई भीड़ के कारण अब संक्रमण बढ़ सकता है। संक्रमण बढने का मुख्य कारण है कि इन कार्यक्रमों में बहुत से लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि भीड़ से संक्रमण तो बढ़ता ही है। लगातार हो रहे कार्यक्रमों में संक्रमण बढने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार की स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए लगातार लोगों के सैंपल ले रहा है। हर व्यक्ति को मास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा भीड़ से बचना चाहिए और दो गज दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। खासकर नागरिक अस्पताल, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय में कार्य के लिए आने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
डॉ. लोकवीर, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed