{"_id":"5db9ca028ebc3e93b65d6fce","slug":"disabilities-are-not-being-investigated-due-to-into-not-coming-for-4-months-jind-news-rtk5252600149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने से ईएनटी के नहीं आने से दिव्यांगों की नहीं हो पा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने से ईएनटी के नहीं आने से दिव्यांगों की नहीं हो पा रही जांच
विज्ञापन
ईएनटी नहीं होने के कारण पिछले चार महीने से दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच नहीं हो पा रही है। इस कारण दिव्यांगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सप्ताह में हर बुधवार को दिव्यांगों की जांच के लिए मेडिकल बार्ड बैठता है। हर सप्ताह 60 दिव्यांगों की जांच होती है। इसमें ईएनटी, फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, लेकिन ईएनटी के नहीं आने से हर सप्ताह लगभग 15 दिव्यांगों की जांच नहीं हो पाती। चार महीने पहले ईएनटी चिकित्सक डॉ. विजय का डेपुटेशन टाइम खत्म हो गया था। इसके बाद नागरिक अस्पताल की सिविल सर्जन द्वारा एनएनटी की मांग निदेशालय भेजी गई थी, लेकिन चार महीन बाद भी ईएनटी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिव्यांगों को परेशानी हो रही है। डॉ. विजय तीन महीने की डेपुटेशन के लिए जींद नागरिक अस्पताल दिव्यांगों की जांच के लिए आए थे। उनके जाने के बाद से ही ईएनटी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ईएनटी के शीघ्र आने का आश्वासन दिव्यांगों को दे रहे हैं, लेकिन पिछले चार महीनों से ईएनटी नहीं आने के कारण जरूरतमंदों की जांच नहीं हो पा रही है।
कुरुक्षेत्र से ईएनटी डॉ. विजय को तीन महीने की डेपुटेशन पर जींद नागरिक अस्पताल दिव्यांगों की जांच के लिए बुलाया गया था। चार महीने पहले ईएनटी डॉ. विजय का डेपुटेशन टाइम पूरा होने के बाद वे कुरुक्षेत्र लौट गए हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार अभी तय नहीं है कि नया ईएनटी कब तक आएगा। ऐसे में दिव्यांगों को अगले बुधवार को भी ईएनटी के नहीं होने पर परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
ईएनटी डॉ. विजय का डेपुटेशन टाइम पूरा होने के बाद से ईएनटी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग को ईएनटी की डिमांड भेजी गई है। अभी तय नहीं है कि कब तक ईएनटी मिल पाएगा। फीजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ दिव्यांगों की जांच के लिए मौजूद हैं। ईएनटी चिकित्सक नहीं होने से दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र ईएनटी उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
-शशि प्रभा, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।