{"_id":"62c0923360071015d6699835","slug":"director-general-of-secondary-education-department-gave-instructions-to-deo-to-increase-admission-jind-news-rtk651232549","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने ऑनलाइन बैठक लेकर डीईओ को दिए दाखिले बढ़वाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने ऑनलाइन बैठक लेकर डीईओ को दिए दाखिले बढ़वाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक जेगणेशन व मोलिक शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कक्षा प्रथम में दाखिले बढ़ाए जाने, हेल्प डेस्क फोर एडमिशन, ट्रंासफर ड्राइव, एसीपी समेत कई अन्य मामलों को लेकर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।
ऑनलाइन बैठक में मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक जुलाई से सभी विद्यालय खुल चुके हैं। ऐसे में सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने खंड के प्रत्येक स्कूल में दाखिले को लेकर निरीक्षण करेंगे और विभाग को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजेंगे। दाखिलों के लिए विभाग द्वारा एक एसओपी तैयार किया गया है जो सभी विद्यालय मुखिया, सभी अध्यापकों के साथ तुरंत साझा करते हुए आठ जुलाई तक सभी विद्यालयों में कक्षा प्रथम के सभी छात्रों का दाखिला एमआईएस पोर्टल पर करवाना 100 प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे। अभी भी जिला में 14 विद्यालयों में कक्षा प्रथम में एक भी छात्र का दाखिला नहीं हुआ है। निदेशालय द्वारा शीघ्र ही सभी अध्यापकों के लिए ट्रांसफर ड्राइव खोला जाना है। जिसके लिए निदेशालय की आईटी सेल द्वारा सभी अध्यापकों की एमआइएस आईडी में प्रोफाइल करेक्शन रिक्वेस्ट टैब के तहत ऑप्शन दिया गया है। अपडेट एंड वेरिफाई प्रोफाइल। जिसके माध्यम से प्रत्येक अध्यापक द्वारा स्वयं का एमआईएस पर्सनल प्रोफाइल एंड सर्विस प्रोफाइल को चेक करके वेरिफाई करना है। सब कुछ सही है तो उसे सबमिट कर दें। कहीं कोई कमी है तो उसे अपडेट करते हुए यूजर मैनुअल की सहायता से 14 जुलाई तक अपडेट कर लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य की मॉनिटरिंग का जिम्मा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया है। इसके अलावा जिन अध्यापकों के एसीपी मामले बिना इनिशिएट किए हुए पेंडिंग हैं उन्हें भी एक सप्ताह में निपटा लें। यदि किसी अध्यापक का एसीपी मामला किसी भी कारण कोर्ट केस, पेंडिंग इंक्वायरी या अन्य कारण से पेंडिंग है तो इसकी जानकारी भी भेजें।
महानिदेशक व निदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनकी सख्ती से पालना की जाएगी। प्रतिदिन दाखिलों को लेकर मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा ट्रांसफर ड्राइव को लेकर भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी