Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Direct bus service to Khatu Shyam Dham will be available from Narwana.

Jind News: खाटूश्याम धाम जाने के लिए नरवाना से मिलेगी सीधी बस सेवा

Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service to Khatu Shyam Dham will be available from Narwana.
फोटो 09जेएनडी10-रोडवेज बस अड्डा जींद। संवाद
जींद। खाटूश्याम धाम में बाबा श्याम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब श्रद्धालु नरवाना से सीधे बस में सवार होकर खाटूश्याम धाम पहुंच सकेंगे। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से खाटूश्याम धाम के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

यह बस कुरुक्षेत्र से चलकर नरवाना होते हुए राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम धाम पहुंचेगी। इस सेवा से नरवाना के अलावा जींद और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से चलने वाली यह बस सुबह 8:20 से 8:30 बजे के बीच नरवाना पहुंचती है। इसके बाद हिसार, राजगढ़, चूरू और सीकर होते हुए खाटूश्याम धाम के लिए रवाना होती है। नरवाना से खाटूश्याम धाम की दूरी करीब 340 किलोमीटर है। इस सफर के लिए यात्रियों को 365 रुपये किराया देना होगा। बस शाम करीब चार बजे खाटूश्याम धाम पहुंचती है। वापसी में बस सुबह छह बजे के बाद खाटूश्याम धाम से नरवाना के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जींद से खाटूश्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जींद के श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नरवाना पहुंचना होगा। वहां से वे कुरुक्षेत्र डिपो की बस में सवार होकर सीधे खाटूश्याम धाम जा सकेंगे। रोडवेज की इस पहल से श्रद्धालुओं को निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
बाबा श्याम के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां सालभर लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा खाटूश्याम को महाभारत काल के वीर बर्बरीक का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। श्रद्धालुओं के बीच बाबा श्याम को हारे का सहारा माना जाता है।

वर्जन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से खाटूश्याम धाम के लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस के नरवाना होकर जाने से जींद और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article