Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ankush Kumar finished first and Rajdeep second in the 1600-meter race.

Jind News: 1600 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार प्रथम और राजदीप रहे द्वितीय, बुजुर्गों की दौड़ भी रही आकर्षण का केंद्र

Mon, 09 Nov 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ankush Kumar finished first and Rajdeep second in the 1600-meter race.
नरवाना। गांव बड़नपुर में युवा खेल क्लब और स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से सोमवार को एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गांव के राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र श्योकंद ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार ने प्रथम और राजदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों को नकद राशि, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुजुर्गों की दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें जगदीश ने पहला, दिलबाग ने दूसरा, जबकि भाना और बलवान फौजी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को हुक्का और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। समापन समारोह में अमित बड़नपुर, सरपंच गगनदीप श्योकंद, संजय और दौला बड़नपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed