{"_id":"6af20d6154dbea5dbb0ab74e","slug":"teachings-of-great-figures-are-a-source-of-inspiration-for-the-entire-society-krishan-kumar-bedi-jind-news-c-199-1-jnd1005-163444-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की शिक्षाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण कुमार बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की शिक्षाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण कुमार बेदी
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। लोगो को संबोधित करते हुए मंत्री बेदी। स्रोत आयोजक
नरवाना। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर की विश्वकर्मा धर्मशाला मंदिर में समारोह आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन और उनकी शिक्षाएं किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि पूरे समाज को सही दिशा दिखाती हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता, शिक्षा और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्पकला, तकनीकी कौशल और परिश्रम के प्रतीक हैं। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति को मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारियों की सराहना की। साथ ही जांगड़ा जागृति सेवा समिति की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर को मानवता की सेवा का अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों को जीवनदान देने का माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंती और प्रकाश पर्व सरकारी स्तर पर मनाकर उनकी शिक्षाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह का उल्लेख करते हुए विश्वकर्मा समाज की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री गांव खरल, लोन और धमतान साहिब में आयोजित कार्यक्रमों में भी पहुंचे।