Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pankaj from Gangoli completed the Ironman 70.3 competition in 6 hours and 23 minutes.

Jind News: गांगोली के पंकज ने 6 घंटे 23 मिनट में पूरी की आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता

Mon, 09 Nov 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pankaj from Gangoli completed the Ironman 70.3 competition in 6 hours and 23 minutes.
09जेएनडी01: पंकज।
जींद। भारतीय नौसेना में 15 साल तक सेवाएं देने वाले गांव गांगोली निवासी पंकज ने खेल के मैदान में एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक नवंबर को आयोजित आयरनमैन 70.3 गोवा प्रतियोगिता को छह घंटे 23 मिनट में पूरा कर आयरनमैन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ की तीन कठिन स्पर्धाएं लगातार पूरी करनी होती हैं। पंकज ने तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 113 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन

आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता में सबसे पहले 1.9 किलोमीटर तैराकी, इसके बाद 90 किलोमीटर साइकिलिंग और अंत में 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है। तीनों स्पर्धाओं के बीच निर्धारित समय में ट्रांजिशन भी करना होता है। इस चुनौती में खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, ऊर्जा प्रबंधन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा होती है। पंकज ने इन सभी चुनौतियों को छह घंटे 23 मिनट में पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2008 से 2023 तक भारतीय नौसेना में चीफ पेटी ऑफिसर के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान वर्ष 2010 से 2024 तक नौसेना की निशानेबाजी टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2025 में उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। वे राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से प्रमाणित शूटिंग कोच भी हैं। वर्तमान में पंकज पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित ओलंपिक मिशन शूटिंग अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक हैं। यहां वह युवा खिलाड़ियों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दे रहे हैं और उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं।

अब चंडीगढ़ में फुल मैराथन का लक्ष्य
गोवा में आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता पूरी करने के बाद पंकज का अगला लक्ष्य 22 नवंबर 2026 को होने वाली चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन है। इसमें वे 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। नौसेना की सेवा, निशानेबाजी और ट्रायथलॉन में उपलब्धि के बाद अब लंबी दूरी की दौड़ में उनकी भागीदारी खेलों के प्रति उनके जुनून और निरंतर सक्रियता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed