Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Service to humanity is the greatest religion; temples and gurdwaras convey a message of brotherhood: Acharya Vikas Kumar

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, मंदिर और गुरुद्वारे देते हैं भाईचारे का संदेश : आचार्य विकास कुमार

Mon, 09 Nov 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Service to humanity is the greatest religion; temples and gurdwaras convey a message of brotherhood: Acharya Vikas Kumar
09जेएनडी14: हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा का ओम् आयुर्वेदा
सफीदों। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा सोमवार को सफीदों स्थित ओम् आयुर्वेदा संस्थान पहुंचे। यहां संस्थान के संचालक आचार्य विकास कुमार ने उनका स्वागत करते हुए पटका पहनाया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और मानव सेवा के महत्व पर विचार साझा किए गए।
विज्ञापन

आचार्य विकास कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने हरियाणा में सिख समाज को संगठित करने और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में समाजहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और गुरुद्वारे सभी मानवता, प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने सम्मान के लिए आचार्य विकास कुमार और आचार्य योगेश कुमार का आभार जताया। उन्होंने दोनों भाइयों और उनकी टीम की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना, धार्मिक स्थलों पर सेवा करना और समाज के कमजोर वर्गों का सहयोग करना सच्ची मानवता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोनों भाइयों को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। झिंडा ने कहा कि गुरु साहिबान ने मानवता, समानता, सेवा और मिल-बांटकर रहने की शिक्षा दी है। इन आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed