{"_id":"6af20d1ca89ec86805054694","slug":"tractor-crashes-into-electricity-pole-while-trying-to-avoid-a-bullock-cart-pole-breaks-and-falls-jind-news-c-199-1-jnd1013-163451-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराया ट्रैक्टर, टूटकर गिरा खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराया ट्रैक्टर, टूटकर गिरा खंभा
विज्ञापन
कंडेला 31, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, बाल-बाल टला बड़ा हादसासंवाद 02
कंडेला। श्री राग खेड़ा रोड पर सोमवार को बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीमेंट का खंभा बीच से टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। खंभे से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। गनीमत रही कि हादसे में चालक समेत कोई हताहत नहीं हुआ।
ट्रैक्टर चालक ने सुरेंद्र बताया कि रास्ते में बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से जा टकराया। खंभा टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। खंभा गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बच्चे और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गए।
ग्रामीण विक्की ने बताया कि खंभे से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। ऐसे में खंभा टूटकर गिरने से करंट फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत श्री राग खेड़ा स्थित बिजली घर में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
ग्रामीण सोनू ने बताया कि हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग घबरा गए थे। वहीं ग्रामीण शमशेर ने बिजली विभाग और प्रशासन से संकरे रास्तों पर लगे बिजली के खंभों की स्थिति सुधारने तथा भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने की मांग की। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।