{"_id":"68f288b923b36ab5860b8c8e","slug":"dipanshu-of-jind-got-third-place-in-state-level-weightlifting-jind-news-c-17-roh1007-746909-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग में जींद के दिपांशु ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग में जींद के दिपांशु ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
19...जाट स्कूल में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दौरान वजन उठाते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। शिक्षा विभाग पंचकूला के तत्वावधान में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्कूली राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-19 के 98 किग्रा में सोनीपत के यश ने प्रथम, पलवल के कृष्णा मलिक ने द्वितीय, जींद के दिपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-19 के 88 किग्रा भार वर्ग में रोहतक के पीयूष ने प्रथम, नूंह के शौकीन ने द्वितीय व करनाल के हितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व कोच संत कुमार भी मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
110 किग्रा में पलवल के मोहित ने प्रथम, नूंह के मोहम्मद जैद ने द्वितीय, सोनीपत के देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 से ज्यादा भारवर्ग में पानीपत के हितार्थ प्रथम, सिरसा के आलमपाल सिंह ने द्वितीय व अंबाला के मनवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-17 में 88 किग्रा में रोहतक के अमन ने प्रथम, सोनीपत के संभव ने द्वितीय, जींद के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 98 किग्रा में सोनीपत के प्रथम ने प्रथम, रोहतक विशेष ने द्वितीय व अंबाला के गुरसेवक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 98 से ज्यादा भार वर्ग में कैथल के अंकित ने प्रथम, अंबाला के अमरिंदर सिंह ने द्वितीय व कुरुक्षेत्र के निगम कंबोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।