फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Digital signage on the Narwana highway is out of order.

Jind News: नरवाना में हाईवे पर बंद पड़े डिजिटल संकेत बोर्ड

Sun, 07 Dec 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Digital signage on the Narwana highway is out of order.
06जेएनडी34: दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर लगा वीएमएस बोर्ड पड़ा बंद। संवाद
नरवाना। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगाए गए परिवर्तनीय संदेश साइन बोर्ड (वीएमएस) अब खुद साइलेंट खड़े हैं। नरवाना में हाईवे के दो अहम स्थानों पर डिजिटल सूचना बोर्ड महीनों से बंद पड़े हैं। इससे यातायात प्रबंधन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इन बोर्डों का मकसद हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों को रूट बताना, जाम, दुर्घटनाएं, मौसम या निर्माण कार्य जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय रहते देना होता है लेकिन अब इन बोर्डों पर न कोई संदेश आता है न कोई चेतावनी केवल एक ब्लैक स्क्रीन नजर आती है। शहर से गुजरने वाले दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड से लघु सचिवालय के बीच लगी हुई जो बंद पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे को क्रॉस करते चंडीगढ़ हिसार नेशनल हाईवे के पास लगा सूचना बोर्ड बंद है। वीएमएस के बंद होने से ट्रैफिक कंट्रोल, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और सड़क सुरक्षा में गंभीर बाधा आती है। यदि किसी क्षेत्र में दुर्घटना हो जाए या अचानक जाम लगे, तो चालकों को उसकी जानकारी समय रहते नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर लगे इन डिजिटल सूचना बोर्डो की जांच करवाई जाएगी। किस कारण से बोर्ड बंद हैं।-अनिल कुमार, रेजिडेंट ऑफिसर, एनएचएआई नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed