फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dhawan wins two gold medals in yoga; set to showcase his prowess at the state level.

Jind News: धवन ने योगासन में जीते दो स्वर्ण पदक, राज्यस्तर पर दिखाएंगे दम

Mon, 12 Oct 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dhawan wins two gold medals in yoga; set to showcase his prowess at the state level.
फोटो 11जेएनडी12-धवन जांगड़ा योगा करते हुए। स्रोत कोच
जींद। भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी में रविवार को जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। पोंकर खेड़ी के आठ वर्षीय खिलाड़ी धवन जांगड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

अंडर-11 आयु वर्ग में धवन ने 67 खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर योगासन ट्रेडिशनल और योगासन आर्टिस्टिक सिंगल, दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ धवन ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जगह बनाई है।
विज्ञापन

धवन ने जींद ब्लॉक स्तर पर भी दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया था। जिला स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर उसने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग कोच पवित्र ढुल ने बताया कि धवन की उम्र महज आठ वर्ष है लेकिन वह अभ्यास के प्रति काफी गंभीर और मेहनती है। वह प्रतिदिन सुबह चार बजे उठकर योगासन का अभ्यास शुरू कर देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed