फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dharamveer Pindara became the head of Brahmin Sabha by defeating Ramchandra.

Jind News: रामचंद्र को हराकर धर्मवीर पिंडारा बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dharamveer Pindara became the head of Brahmin Sabha by defeating Ramchandra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ब्राह्मण सभा जींद का चुनाव रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। इसमे धर्मवीर पिंडारा ब्राह्मण सभा जींद के प्रधान चुने गए। धर्मवीर शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी रामचंद्र अत्री को 13 वोटों से हराया। धर्मवीर पिंडारा को 59 तो रामचंद्र अत्री को मिले 46 वोट मिले।
धर्मवीर शर्मा के पैनल में शामिल डॉ. भारत भूषण शर्मा को सभा महासचिव तो दूसरे पैनल के हर्षवर्धन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान पुलिस बल तैनात था। निर्वाचन अधिकारी रिटायर्ड रामभगत कौशिक, सह निर्वाचन अधिकारी रिटायर्ड नायब तहसीलदार राजेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, जयकिशन शर्मा, देवीराम अत्री, राजबीर कौशिक, महावीर आदि अधिकारियों की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया के दौरान तमाम 105 कॉलजियम ने अपने मतों का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। ज्यों ही मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई त्यों ही चुनाव अधिकारी रामभगत कौशिक ने चुनावी परिणाम घोषित करते हुए कहा कि सभा के कुल 105 कॉलजियम चुने गये थे। इन सभी ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसके नतीजन प्रधान पद के प्रत्याशी धर्मबीर पिंडारा को 105 में से 59 और रामचंद्र अत्री को 46 वोट मिले। धर्मवीर पिंडारा ने रामचंद्र अत्री को 13 वोटों से हराया। वहीं महासचिव के लिए मैदान में खड़े डॉ. भारत भूषण शर्मा को 56 वोट लेकर भैया राम को 49 वोटो तक छोड़ दिया। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में हर्षवर्धन शर्मा को 58 और मनीष कुमार को 47 वोट मिले।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान धर्मवीर पिंडारा ने कहा कि ब्राह्मण सभा हमेशा ही समाजहित में कार्य करती रही है। भविष्य में भी समाजहित से जुड़े निर्णय लेते हुए उनको धरातल पर लागू किया जाएगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed