{"_id":"67229640a2b25c0cfd044ad4","slug":"dhanteras-celebrated-for-two-days-market-is-full-of-customers-jind-news-c-199-1-sroh1007-125080-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दिन मनाई धनतेरस, बाजार ग्राहकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दिन मनाई धनतेरस, बाजार ग्राहकों से गुलजार
विज्ञापन
जींद। लोगों ने बुधवार सुबह दूसरे दिन भी धनतेरस का त्योहार मनाया और दोपहर बाद छोटी दीपावली मनाई। बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। दिन चढ़ने के साथ ही बाजार पूरी तरह से ग्राहकों से गुलजार हो गया। बाजार में ऐसी कोई दुकान नहीं थी, जहां ग्राहक नहीं हों।
दुकानदारों ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अनेक स्कीमें शुरू की हुई थी। सेल पर मौजूद लड़के चिल्ला-चिल्ला कर कहीं हर माल सौ-सौ रुपये में तो कहीं 150-150 रुपये की आवाज लगा रहे थे। इसके अलावा कहीं एक कमीज के साथ एक गिलास मुफ्त मिल रहा था, तो कहीं कूपन सिस्टम के माध्यम से लोगों को रिझाया जा रहा था। दोपहर होते-होते बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरे दिन जिले में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
बॉक्स
सुरक्षा को लेकर प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। वहीं किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाओं के अलावा दमकल विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर रहा। पुलिस कर्मचारी बाजार, शहर के सभी चौराहों पर सुबह से ही तैनात रहे। पूरा दिन मेन बाजार, पालिका बाजार, जनता बाजार, तांगा चौक, झांझ गेट के आसपास क्षेत्र में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
बॉक्स
जगह-जगह की गई थी बेरिकेडिंग
बाजार में लोगों की भीड़ व आवाजाही को रोकने के लिए शहर में अलग-स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। बाजार के अंदर कोई वाहन प्रवेश न कर सके, इसके लिए शहर थाना के सामने ही रस्सी लगा कर नाकाबंदी की हुई थी, ताकि शहर में कानून व्यवस्था के साथ-साथ जाम की स्थिति से न निपटा जा सके। बाजार के सभी मुख्य रास्तों रानी तालाब, फव्वारा चौक, शिव चौक की तरफ से बेरिकेटिंग की गई थी। इसके अलावा झांझ गेट की तरफ, टाउन हाल की तरफ व रानी तालाब के निकट बेरिकेटिंग की गई थी। वहीं उचाना, जुलाना, सफीदों, नरवाना के बाजारों में भी पुलिस प्रबंध चाक चौबंद किए गए हैं।
बॉक्स
धनतेरस पर्व मनाया, खरीदे बर्तन व अन्य सामान
बुधवार को भी काफी लोगों ने धनतेरस का त्योहार भी मनाया गया। ज्वेलरी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद की। लोगों ने सेल के माध्यम से ब्रांडेड आइटमों की खरीदारी की। इसके साथ ही महिलाओं ने स्टील के बर्तनों, रसोई सामान, कपड़े और अन्य सजावटी सामान खरीदा। शहर में लगभग पांच दर्जन बर्तनों की दुकानें हैं।
बॉक्स
पटाखे चलाने से करें परहेज, दीये जलाये : डीसी
उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों को पटाखे चलाने से परहेज करना चाहिए। बहुत से लोग दमा, हर्ट, सांस, आंखों आदि की बीमारी से ग्रस्त हैं और धुएं व शोर से यह बीमारी और भी बढ़ जाती है। दिए जलाएं। दीपावली दीपों का त्योहार है और इसे परंपरागत तरीके से मनाएं।
दीपावली मनाने को लेकर भ्रम, कहीं आज तो कहीं कल मनेगी
इस वर्ष दीपावली को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग वीरवार को दीपावली का पर्व मनाएंगे तो कुछ शुक्रवार को। दो दिन दीपावली मनाई जाएगी। विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के मतानुसार 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दोपहर बाद शुरू होगी और यह एक नवंबर शाम तक रहेगी। सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा व पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं।
बाॅक्स
लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
हर वर्ष दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि दो दिन रहेगी। अमावस्या की शुरुआत वीरवार को दोपहर बाद तीन बजकर 52 मिनट पर होगी और समापन शुक्रवार शाम को 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। फिर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। ऐसे में वीरवार को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट के बीच रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन विशेष फलदायी होगा।