फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dhanak Samaj resolved to connect the youth with education.

Jind News: धानक समाज ने युवाओं को शिक्षा से जोड़ने का लिया संकल्प

Mon, 10 Nov 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dhanak Samaj resolved to connect the youth with education.
बैठक में पहुंचे धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। धानक समाज जाटूसाना ब्लॉक की एक बैठक धानक धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रघुबीर सिंह ने की जबकि संचालन प्रवक्ता बालयोगेश्वर द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के विकास, शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज में नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन

समाज के बच्चों के लिए जिलास्तर पर निशुल्क कोचिंग सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की गई। समाज में मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत धानक समाज जाटूसाना ब्लॉक की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र मोरवाल को प्रधान चुना गया जबकि गोविंद कुमार कन्होरा, सुशील कुमार और मुकेश कुमार मूसेपुर को उपप्रधान बनाया गया।
सलिल मोरवाल को महासचिव, धर्मपाल (बालधन कलां) को सह सचिव, प्रभाती लाल (बिहारीपुर) को कोषाध्यक्ष और रामदेव (कन्हौरी) को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भूपेंद्र मोरवाल को प्रेस सचिव, सूरजभान कन्होरा को समन्वयक, राम सिंह और सुरेंद्र मोरवाल को संरक्षक बनाया गया। वहीं, शशि कुमार, रोशनलाल मोरवाल और शशि मोरवाल को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।

बैठक में समिति के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, महासचिव दयाराम मोरवाल, ओमप्रकाश डाबला, रामनिवास, रवि प्रकाश इंदौरा, रामोतार नाहड़, रामौतार पचेरवाल, विजय सिंह इंदौरा, टीनू प्रधान, सुभाष सोलंकी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed