{"_id":"699215b2636c330d230b7c06","slug":"devotees-throng-temples-on-mahashivratri-jind-news-c-199-1-jnd1010-148584-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी21: शहर में सजे शिव मंदिर। संवाद
जींद। शहर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों से सजाया गया था। भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समितियों की ओर से भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
शहर के शिवालयों श्री गौरी शंकर मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में विशेष सजावट की गई। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन व स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे। बच्चों ने भी अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। कुछ स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। पूजा सामग्री, बेलपत्र, फूल-मालाएं और प्रसाद की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।