फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Determined to improve the lives of needy children

जरूरतमंद बच्चों का जीवन सुधारने की ठानी

Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Determined to improve the lives of needy children
टपरीवास कॉलोनी के बच्चों के साथ शारदा आसरी। - फोटो : Jind
सात साल पहले शहर के एक निजी स्कूल में नौकरी करने वाले आसरी दंपती के जीवन में उस समय नया मोड़ आया जब वह नहर के किनारे से होकर टपरीवास कॉलोनी से गुजरते थे। वहां पर बाबा की मजार पर प्रतिदिन 20 से 30 मासूम बच्चे मजार पर प्रसाद चढ़ाने का इंतजार करते पाए जाते थे। इनकी इस हालात को देखकर इस दंपती मोहित आसरी व शारदा आसरी को तरस आता था और इनके लिए कुछ करने की मन में आई। इसके बाद दंपती ने इनके जीवन को सुधारने का प्रण लिया और शारदा आसरी ने खुद स्कूल की नौकरी छोड़ इन बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

आसरी दंपती के सामने इन बच्चों को पढ़ाने के लिए जगह नहीं मिलना भी बड़ी परेशानी थी। इसके बाद इन्होंने टपरीवास कॉलोनी में ही एक बदहाल धर्मशाला में सफाई करवाकर बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। इसमें भी बड़ी समस्या थी कि बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावक भी सहयोग नहीं कर रहे थे और न ही बच्चे इनके पास निरंतर आते थे। इसके बाद पहले तो अभिभावकों को जागरूक किया बाद में कालोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति इनके सहयोग में आया और सभी बच्चों को इनके पास पढ़ने के लिए भेजने लगा। इसके बाद प्रशासन की सहायता से धर्मशाला का सुधार करवाया ताकि बच्चों के बैठने के लिए जगह उपयुक्त हो सके। इतना ही नहीं इस दंपति ने इन बच्चों को आर्ट व नृत्य में निपुण करने के लिए भी अन्य निजी स्कूलों में कार्य करने वाले अध्यापकों से सहायता मांगी। इन अध्यापकों ने भी बच्चों को नृत्य तथा कला की कक्षाएं निरंतर दी। अब तक इस दंपती ने 150 बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया है। इनके लिए समय-समय पर स्टेशनरी भी वितरित की जाती है। इस दंपती के पास 05 से 14 आयु के बच्चे शिक्षा लेने के लिए आते हैं। जिन बच्चों को स्कूलों में दाखिला करवाया है। उन बच्चों को स्कूल से मिला होमवर्क भी यह दंपति प्रतिदिन पूरा करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed