फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker Dr. Krishna Middha listened to the problems in the public court.

Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

Tue, 03 Mar 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker Dr. Krishna Middha listened to the problems in the public court.
03जेएनडी05: जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशा
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मंगलवार को अपने निवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में पेयजल, टूटी सड़कें, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी शिकायतें आईं।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है, जिसका लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि हैबतपुर मेडिकल कॉलेज लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह कॉलेज जल्द शुरू होगा। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की क्रांति आएगी।
विज्ञापन

कनेक्टिविटी जींद अब आठ राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ चुका है जिससे उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। शहर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि हर घर को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दरबार के बाद डॉ. मिड्ढा ने उपस्थित जनसमूह के साथ गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वयं को जनता का सेवक बताया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सुदेश चोपड़ा, रामफल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed