फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy MS will investigate taking Rs 300 for birth certificate

जन्म-प्रमाण पत्र तुरंत देने पर 300 रुपये ऐंठने के मामले की जांच करेंगे डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला

Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Deputy MS will investigate taking Rs 300 for birth certificate
जींद। तीन सौ रुपये लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले की जांच पीएमओ डॉ. लोकवीर ने डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला को सौंपी है। पीएमओ ने एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिया है। अस्पताल प्रशासन इस मामले में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं कर रहा।
विज्ञापन

गांव बिटानी निवासी अमित ने अस्पताल प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए अस्पताल स्थित कमरा नंबर 104 में आया तो यहां तैनात कर्मी ने उसे नागरिक अस्पताल स्थित आधार सेंटर पर भेज दिया। आधार सेंटर कर्मी ने उसे बताया कि यदि उसे तुरंत जन्म प्रमाणपत्र चाहिए तो 300 रुपये देने होंगे, नहीं तो उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 40 दिन बाद मिलेगा। इसके बाद वह चला गया। सोमवार को वह नागरिक अस्पताल पहुंचा और आधार सेंटर संचालक को 300 रुपये दे दिए। इसके बाद आधार सेंटर संचालक ने जन्म प्रमाणपत्र का प्रिंट निकाला और कमरा नंबर 104 में जाकर जन्म प्रमाणपत्र रजिस्ट्रार की मुहर लगवा कर तुरंत ले आया। अमित ने कहा कि उसे संदेह हुआ कि कहीं यह मुहर नकली तो नहीं। इसके बाद उसने इसकी शिकायत प्रधान चिकित्सा अधिकारी से की थी।
विज्ञापन

बॉक्स
मामला काफी गंभीर है। इसकी जांच करने के लिए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें खासकर अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत की जांच की जाएगी। यदि अस्पताल का कोई कर्मचारी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed