फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala visited Uchana

Haryana: उपमुख्यमंत्री ने किया हलके का दौरा, बोले- मजबूती से आगे भी चलेगा जजपा-भाजपा का गठबंधन

Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश जोड़ने से पहले कांग्रेस अपने संगठन को जोड़ने का काम करें। दुष्यंत चौटाला ने पत्रकार वार्ता में जजपा-भाजपा गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रदेश में तीन साल से अधिक समय से दोनों पार्टियों का गठबंधन चल रहा है। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala visited Uchana
दरोली खेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के एक दिवसीय दौरे के तहत विभिन्न गांवों में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को खेड़ी मंसानिया, सेढा माजरा, दरोली, सुरबरा, भगवानपुरा, मंगलपुर गांव के दौरे किए। दुष्यंत चौटाला ने पत्रकार वार्ता में जजपा-भाजपा गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रदेश में तीन साल से अधिक समय से दोनों पार्टियों का गठबंधन चल रहा है। हम मजबूती से साथ चल रहे हैं और आगे भी साथ चलेंगे। मजबूती से आगे भी ऐसे ही गठबंधन चलता रहेगा।  

विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस संगठन में तुड़ाव हो वो भारत जोड़ने की बात करें तो बड़ी चिंता का विषय है। पहले उन्हें अपने संगठन को जोड़ना चाहिए फिर भारत जोड़ों की बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उचाना कलां का नया बाईपास बनने से होगा फायदा
दुष्यंत ने कहा कि एनएचआई द्वारा उचाना कलां का जो नया बाईपास प्रपोज किया है, उसके बनने के बाद वाहन चालकों को फायदा होगा। रेलवे लाइन पर बड़ा फ्लाईओवर बनने से लाइनपार आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। जहां तक गांव के विकास की बात है। अब गांव की छोटी सरकार बन चुकी है। ब्लॉक समिति, जिला परिषद, सरपंच सभी के चुनाव हो चुके हैं। अब ग्राम विकास के कार्यों में गति पहले से बढ़ाई जाएगी। मनरेगा का फंड हो, चाहे पंचायत का, उससे विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकड़ोद में ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंद्र के भतीजे, पुरानी मंडी में ओमदत्त शर्मा के पिता, घोघड़िया गांव में जोगिंद्र के छह साल के बेटे के निधन पर डिप्टी सीएम शोक प्रकट करने पहुंचे। इस अवसर पर राजेंद्र लितानी, कृष्ण राठी, प्रो. जगदीश सिहाग, विश्ववीर नंबरदार, जोरा डूूमरखां, शमशेर नगूरां, यशपाल बुडायन, दिनेश सुदकैन, कपिल खरकभूरा, अनिल शर्मा, नसीब घसो मौजूद रहे।  

प्रदेश में बीपीएल राशन कार्डों की संख्या बढ़कर हुई 31 लाख
डिप्टी सीएम ने कहा कि बीते तीन सालों में कोरोना और किसान आंदोलन का दौर रहा। इस दौरान कई ऐसे कदम उठाए गए, जिसका लाभ आम आदमी, गरीब आदमी को मिला। सबसे पहला फैसला किसान को फसल बेचने के बाद उसकी पेमेंट किसान के खाते में आना रहा। शुरुआत में कुछ विरोध हुआ लेकिन अब किसान की फसल बिकने के 72 घंटे के बाद किसान के खाते में फसल की पेमेंट आने से किसान खुश हैं।

ऐसे ही परिवार पहचानपत्र को राशन कार्ड से जोड़ने के बाद जरूर काफी पीले राशन कार्ड आय अधिक होने पर कटे। ऐसे लोग पीला राशन कार्ड बनवाए हुए थे, जिनके परिवार में सरकारी नौकरी तक लगी हुई थी। इस फैसले के बाद प्रदेश में पीले राशन कार्ड कम नहीं हुए, बल्कि बढ़े हैं।


27 लाख परिवारों के पहले पीले राशन कार्ड थे तो अब बढ़कर 31 लाख हो चुके हैं। ऐसे ही आयुष्मान कार्ड एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वालों के बन रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद अगर परिवार का सदस्य बीमार हो जाता है तो उसका पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार देश के किसी भी अस्पताल में करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed