Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Department takes a strict stance on illegal water and sewerage connections; such connections will now be disconnected.

Jind News: अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों पर विभाग सख्त, अब काटे जाएंगे कनेक्शन

Sat, 21 Nov 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Department takes a strict stance on illegal water and sewerage connections; such connections will now be disconnected.
उचाना। नगर पालिका क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के चल रहे पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को अपने अवैध कनेक्शन नियमित करवाने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पेयजल और सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को वैध किया जा रहा है। इसके बावजूद काफी उपभोक्ता अपने कनेक्शनों को नियमित करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध कनेक्शनों के कारण विभाग को राजस्व का नुकसान होता है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी परेशानी आती है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने कनेक्शनों को नियमित करवाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अब स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवसर देने के बाद भी जिन उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन वैध नहीं करवाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत अवैध रूप से चल रहे पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों को काटने का अभियान शुरू किया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीई नवीन मुंडे ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विभाग की इस योजना का लाभ उठाते हुए जल्द-से-जल्द अपने कनेक्शनों को नियमित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed