फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dense fog slowed down traffic, with visibility reduced to just 10 to 15 meters.

Jind News: घना कोहरे में थमी वाहनों की रफ्तार, दृश्यता मात्र 10 से 15 मीटर तक रही

Fri, 19 Dec 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dense fog slowed down traffic, with visibility reduced to just 10 to 15 meters.
18जेएनडी41: जींद सफीदों मार्ग पर सुबह धुंध में गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में वीरवार सुबह घना कोहरा छा गया। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह सात से आठ बजे के बीच हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। कई स्थानों पर दृश्यता घटकर मात्र 10 से 15 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण जिलेभर में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालकों को मजबूरी में लाइन में वाहन चलाने पड़े। शाम ढलते ही ठंडक के साथ कोहरा दोबारा शुरू हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 8 डिग्री और अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले चार दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा और घना हो सकता है।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते हाईवे और मुख्य सड़कों पर हादसों का जोखिम बढ़ गया है। दृश्यता कम होने के कारण कई जगह वाहन अचानक ब्रेक लगने से एक-दूसरे के करीब आ गए। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की एडवाइजरी
जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में एसपी कुलदीप सिंह ने कहा गया है कि सुबह और देर रात के समय यात्रा करते वक्त विशेष सावधानी बरतें। हाईवे पर ओवरटेक से बचें, रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर का उपयोग करें तथा कोहरे में वाहन खड़ा करते समय पार्किंग लाइट जरूर जलाएं।

-------------------

कोहरे और ठंड का असर जहां यातायात पर नकारात्मक पड़ रहा है। वहीं किसानों के लिए यह मौसम कुछ फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। गेहूं, सरसों और चने की फसलों के लिए यह कोहरा और हल्की ठंड फायदेमंद है। इससे नमी बनी रहती है जो फसलों की बढ़वार में सहायक होती है। हालांकि आलू और सब्जियों में अधिक नमी से रोग लगने की आशंका रहती है। इसलिए किसानों को निगरानी रखने की सलाह दी गई है। -डॉ. राजेश मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article