फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand from the government to increase pension with increasing age.

Jind News: उम्र बढ़ने के साथ पेंशन बढ़ोतरी की सरकार से की मांग

Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demand from the government to increase pension with increasing age.
जींद। हरियाणा विधानसभा में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग उठाने के लिए हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को डिप्टी सीएम के नाम जेजेपी जिला पार्टी कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान तथा जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान बृजभूषण गोयल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्ज ने मांग की है कि हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान पेंशनर्स के वर्षों से लंबित मुद्दों को उठाया जाए। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से बात कर उनका समाधान सुनिश्चित कराया जाए। पेंशनर्स की मुख्य मांगों में उम्र बढ़ने पर पेंशन में बढ़ोतरी यानी 65, 70, 75 वर्ष पर क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत की दर से मूल पेंशन में वृद्धि करना, कैशलेस मेडिकल प्रणाली लागू करना और मेडिकल भत्ता बढ़ा कर तीन हजार रुपये करना, कारोना काल के 18 माह के महंगाई भत्ते को जारी करना, फेमिली पेंशनर्स को भी एलटीसी की सुविधा देना, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्षों की बजाय 12 वर्षों में करना। हरियाणा पेंशनर्स कल्याण आयोग का गठन करना और अन्य मांगें शामिल हैं। इससे पहले जींद के विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि डाॅ. राजन चिल्लाना को भी एसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स की मांगों का ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed