फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters of DN Model School in Malaysia have brought glory to the country.

Jind News: मलेशिया में डीएन मॉडल स्कूल की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

Thu, 03 Sep 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Daughters of DN Model School in Malaysia have brought glory to the country.
02जेएनडी13: विजेता ​खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत करते हुए अध्यापक। स्रोत: स्कूल
जींद। डीएन मॉडल स्कूल जींद की कक्षा 12वीं की छात्राओं अन्नू और नैंसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित मलेशियन लैक्रोस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अगस्त तक हुआ। भारतीय टीम ने लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने मलेशिया और फिलीपींस की टीमों को शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में सिंगापुर से हुआ।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम ने 10-9 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यालय लौटने पर अन्नू और नैंसी का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्राचार्या मीनाक्षी गुप्ता ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर कांस्य पदक जीतना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों ने भी अन्नू और नैंसी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed