फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Database of rare manuscripts will be ready: Dr. Vaishali

दुर्लभ पांडुलिपियों का डेटाबेस होगा तैयार : डॉ. वैशाली

Sat, 06 Jun 2026 04:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jun 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Database of rare manuscripts will be ready: Dr. Vaishali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारत की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर पांड़लिपियों, ताड़पत्र और भावी पीढि़यों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्ञान भारतम मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से देशभर के परिवारों, मंदिरों और संस्थाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम एप के जरिए जियो-टैग कर सूचीबद्ध और डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा रहा है। पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। दुर्लभ पांडुलिपियों का डेटाबेस तैयार होगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पहल से जिला की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी मोबाइल एप ज्ञान भारतम् के माध्यम से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णत: सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed