फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Culture Fest will be organized from Monday for the students of class 5th to 12th

कक्षा पांच से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से कल्चर फेस्ट का होगा आयोजन

Mon, 25 Jul 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Culture Fest will be organized from Monday for the students of class 5th to 12th
जींद। कक्षा पांच से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से कल्चर फेस्ट का आयोजन किया जाएगा, ताकि सांस्कृतिक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमता और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा दिया जा सके। इस कल्चरल फेस्ट-2022 में केवल राजकीय विद्यालयों व आरोही विद्यालयों की कक्षा पांच से आठ व 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा स्कूल मुखिया को पत्र लिख दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा पांच से आठ व 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कल्चरल फेस्ट किया जा रहा है। इस कल्चरल फेस्ट की गतिविधियों की सूची में फॉक डांस, सोलो, ग्रुप और रागनी शामिल हैं।
विज्ञापन

विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का समय
कार्यक्रम का स्थान समय अवधि
विद्यालय स्तर 25 जुलाई से 31 जुलाई
खंड स्तर 17 से 31 अगस्त
जिला स्तर पांच से दस सितंबर
राज्य स्तर 18 से 20 अक्टूबर
राष्ट्रीय स्तर दिसंबर 2022
कल्चरल फेस्ट में भाग लेने वाले विद्यालयों की सूची तैयार
सोमवार से शुरू होने वाले कल्चरल फेस्ट में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों की सूची तैयार की जा चुकी है। विद्यालय स्तर के बाद खंड स्तर पर फेस्ट आगामी 17 से 31 अगस्त के मध्य करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह कल्चर फेस्ट में भाग लें। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed