फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU Vice Chancellor Dr. Ranpal Singh resigned

Jind News: सीआरएसयू के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने दिया इस्तीफा

Sun, 01 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
CRSU Vice Chancellor Dr. Ranpal Singh resigned
30जेएनडी19-कुलपति डॉ. रणपाल सिंह।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कुलपति का पद अब रिक्त हो गया है। हालांकि डॉ. रणपाल सिंह का कार्यकाल जून 2025 में समाप्त होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफ दे दिया। डॉ. रणपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


दस जून 2022 को डाॅ. रणपाल सिंह ने जींद में विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला था। डॉ. रणपाल इससे पहले डीएवी कॉलेज यमुनानगर के प्राचार्य भी रह चुके हैं। डॉ. रणपाल से पहले प्रो. आरबी सोलंकी विश्वविद्यालय के कुलपति थे, जिनका कार्यकाल 22 जनवरी 2022 को समाप्त हो गया था। कई माह तक बीच में केयूके के वीसी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 2014 में अस्तित्व में आया था। हालांकि यह माना जाता रहा है कि वीसी पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के करीबी हैं। जब से भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटा था, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कुलपति डॉ. रणपाल पद से इस्तीफा देंगे। शनिवार को उन्होंने पारिवारिक कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed