{"_id":"631ad9de11db3b2abb5f2961","slug":"young-man-threatened-by-finance-company-employees-commit-suicide-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने युवक को धमकाया, प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने युवक को धमकाया, प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर दी जान
Fri, 09 Sep 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:46 AM IST
सार
मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे मनीष ने नरवाना की ही शिव फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राममेहर से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस न करने पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी राममेहर और अन्य कर्मचारी उसके पुत्र मनीष को बार-बार फोन पर जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये न लौटाने पर युवक को फाइनेंस कंपनी के कुछ कर्मियों ने धमकाया। आहत युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को नामजद कर कुछ अन्य कर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव ढाकल निवासी होशियारा सिंह सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे मनीष ने नरवाना की ही शिव फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राममेहर से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस न करने पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी राममेहर और अन्य कर्मचारी उसके पुत्र मनीष को बार-बार फोन पर जान से मारने की धमकी देते थे। फाइनेंस कर्मियों को जहां भी मनीष मिलता उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता व उसके साथ मारपीट की जाती।
विज्ञापन
इसी परेशानी के चलते मनीष ने सात सितंबर को घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। तब उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी और उन्होंने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही मनीष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में उसकी पत्नी केशो ने फाइनेंस कंपनी द्वारा मनीष को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के बारे में बताया। इस पर उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने होशियारा की शिकायत पर राममेहर को नामजद कर कुछ अन्य कर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, जान से मारने की धमकी देने, मानसिक रुप से परेशान सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन