Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth crushed to death as auto-rickshaw overturns; several others injured

Rampur News: ऑटो पलटने से युवक की दबकर मौत, कई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death as auto-rickshaw overturns; several others injured
रामपुर। रामपुर आ रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के पैगूपुरा गांव निवासी कृष्णपाल (40) बृहस्पतिवार रात ऑटो में सवार होकर घर से रामपुर आ रहा था। ऑटो में अन्य लोग भी सवार थे। सिविल लाइंस क्षेत्र के मिलक चिकना गांव के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कृष्णपाल ऑटो के नीचे दब गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचना दी। कृष्णपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सोविंद्र ने ऑटो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed