फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man hanged himself near railway line in Jind, dead body found hanging on neem tree

Jind: रेलवे लाइन के पास युवक ने फंदा लगा दी जान, नीम के पड़े पर लटका मिला शव

Tue, 18 Jul 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

जींद की कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अमित आटो चलाने का काम करता था। वह नशे का आदी था। सोमवार की रात को अमित ने कोर्ट कॉम्पलैक्स के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास रेलवे की जमीन में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के साथ फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Young man hanged himself near railway line in Jind, dead body found hanging on neem tree
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद लघु सचिवालय के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास एक युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और शव का पोस्टमार्टम करवा  परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अमित आटो चलाने का काम करता था। वह नशे का आदी था। सोमवार की रात को अमित ने कोर्ट कॉम्पलैक्स के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास रेलवे की जमीन में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के साथ फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अलसुबह लोगों ने फांसी पर लटके देखा तो पुलिस को सूचित किया। राजकीय रेलवे पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अमित को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। अमित की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई तथा मोबाइल फोन से उसकी मां को फोन कर बुलाया गया। बताया जा रहा ै कि अमित शराब समेत नशे का आदी था और इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed