{"_id":"c505c62e49b53af870877ae3ae620b33","slug":"woman-held-in-double-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में महिला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में महिला आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कालवा में जमीनी विवाद को लेकर दो ज्वेलर्स भाइयों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गांव कालवा निवासी रुमन ने 23 सितंबर को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका जमीन को लेकर चार कृष्ण के साथ विवाद चल रहा है। इस रंजिश के चलते कृष्ण का बेटा सोनू 23 सितंबर को गांव कालवा में पहुंचा। जहां पर उसके पति संदीप तथा जेठ राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोप में आसरी गेट निवासी सोनू, मोनू, टिंकू तथा आरोपी के पिता कृष्ण व मां रोशनी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन