फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman hanged herself with sardine from fan In Jind

Jind: महिला ने पंखे से चुन्नी के साथ लगाया फंदा, ससुरालियों पर दहेज व हत्या के आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 11:38 AM IST
सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी नरेश  ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय बेटी ममता की शादी 2019 में गांव भिड़ताना निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था।

विज्ञापन
woman hanged herself with sardine from fan In Jind
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव भिड़ताना में विवाहिता ने पंखे से चुन्नी के साथ फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पिता ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी नरेश  ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय बेटी ममता की शादी 2019 में गांव भिड़ताना निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। शादी के करीब छह माह तक तो सब ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद ममता का पति अजीत, ससुर राममेहर, सास कमलेश, जेठ अनिल और जेठानी प्रीति उसे दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करने लगे। ससुराल के लोगों ने गाड़ी की भी मांग की।
विज्ञापन


ममता ने उसे सारी बातें बताई तो उसकी बेटी को वह अपने साथ पेटवाड़ ले आए। इसके बाद दोनों परिवार एकत्रित हुए और ममता ससुराल चली गई लेकिन इसके बाद भी अजीत अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 7 अगस्त की रात को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो मकान में ऊपर बने कमरे में पंखे के साथ चुन्नी लटकी थी और उसकी बेटी को नीचे फर्श पर लेटाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों की दहेज प्रताडऩा से आहत होकर ही उसकी बेटी ने सुसाइड किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर पति अजीत, ससुर राममेहर, सास कमलेश, जेठ अनिल और जेठानी प्रीति के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed