{"_id":"64a2612386d9ac8401011d17","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-jind-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, कॉलोनी निवासी पर शादी करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, कॉलोनी निवासी पर शादी करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप
Mon, 03 Jul 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:18 AM IST
सार
जींद पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी निवासी अशोक ने कहा कि उसकी बेटी कोमल की शादी 2021 में हांसी निवासी अरूण के साथ हुई थी। उस समय संजय भी इंदिरा कॉलोनी में उनके पड़ोस में ही रहता था। वह उसकी लडक़ी के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद की इंदिरा काॅलोनी में रविवार रात को एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय परेशान करता था, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी निवासी अशोक ने कहा कि उसकी बेटी कोमल की शादी 2021 में हांसी निवासी अरूण के साथ हुई थी। उस समय संजय भी इंदिरा कॉलोनी में उनके पड़ोस में ही रहता था। वह उसकी लडक़ी के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। संजय ने हांसी जाकर उसकी बेटी कोमल की बदनामी के लिए उसके बारे में गंदी बातें उसके पति अरूण के साथ-साथ आस पड़ोस में फैलाई, जिसके कारण उसकी बेटी की शादी अरूण से टूट गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
2022 में उसने कोमल की शादी दादरी निवासी गदर के साथ करवाई लेकिन संजय ने गदर के साथ भी रिश्ता तुड़वा दिया। इस शादी के टूटने के बाद कोमल घर पर ही रह रही थी। संजय उसकी बेटी पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रहा था लेकिन कोमल उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। संजय से तंग आकर उसकी बेटी कोमल ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शहर थाना पुलिस ने कोमल के पिता की शिकायत पर संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन