{"_id":"63726043dbfeb449175530f8","slug":"two-principals-caught-taking-bribe-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: लड़कियों के लिए मुफ्त चलाई गईं बसों के बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेते दो प्राचार्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: लड़कियों के लिए मुफ्त चलाई गईं बसों के बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेते दो प्राचार्य काबू
Mon, 14 Nov 2022 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:05 PM IST
सार
मुआना निवासी पिंटू ने शिकायत दर्ज कराई थी। करीब साढ़े 14 लाख रुपये का बिल बना हुआ था। सफीदों निवासी कुलदीप को करीब 12 लाख रुपये के बिल पास करवाना थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाजू कलां के प्राचार्य से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं सफीदों के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य से 55 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
घूस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने छात्राओं के लिए मुफ्त चलाई गई बसों के बिल पास करने की एवज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू कलां के प्राचार्य को 50 हजार तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के प्राचार्य को 55 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो काबू किया है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों के भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मुआना निवासी पिंटू ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि सरकार द्वारा छात्राओं के लिए मुफ्त बस चलाई हुई है। इस बस के मार्च से अगस्त तक का लगभग साढ़े 14 लाख रुपये बिल बना हुआ था। इसको पास करवाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू कलां का प्राचार्य दलबीर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सफीदों निवासी कुलदीप ने भी फ्री छात्रा बस के सितंबर से अब तक के बिल पास करवाने थे। उसका यह बिल लगभग 12 लाख रुपये का बना था। इस योजना के तहत बिल पास करने की एवज में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के प्राचार्य रमेश 55 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
शिकायतों के आधार पर पाजू कलां स्कूल पर छापा मारने के लिए निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वहीं राजकीय वरिष्ठ कन्या स्कूल सफीदों के लिए करनाल के निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ताओं को ड्यूटी मजिस्ट्रेटों द्वारा हस्ताक्षर तथा पाउडर लगाकर राशि को दे दिया गया।
निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू कलां के प्राचार्य को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। वहीं करनाल के निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के प्राचार्य रमेश को 55 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू कर लिया। दोनों के हाथ धुलवाए जाने पर उनका रंग लाल हो गया।
अलग-अलग टीमों द्वारा दो स्कूल प्राचार्यों को बसों के बिल पास करने की एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। - मनीष कुमार, निरीक्षक, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो