फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To keep the student came to call the bomb

बम रखने के लिए छात्र के पास आया फोन

Fri, 13 Nov 2015 11:51 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 उकलाना के एक युवक के पास नरवाना में बम विस्फोट करने का फोन आने पर पुलिस हड़कंप मचा दिया। फोन आते ही युवक ने इसकी सूचना जींद के पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के आधार पर पुलिस अलर्ट हो गई और छात्र के पास जिस नंबर से फोन आया है उसकी जांच शुरू कर दी है।

उकलाना हिसार निवासी प्रवीन कुमार जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का छात्र है। शुक्रवार देर शाम को प्रवीन का जींद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उसके फोन किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया है।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने उसे नरवाना में बम विस्फोट करने की बात कही। इस पर पुलिस में अलर्ट हो गई और नरवाना क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ा दिया। बाद में पुलिस उकलाना के लिए रवाना हो गई और सूचना देने वाले छात्र के फोन पर आए नंबर के आधार पर कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक प्रवीन कुमार ने मोबाइल पर जो कॉल आई उसकी डिजिट चार अंक की है और अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कॉल को इंटरनेट के माध्यम से की गई है।


आशंका यह भी जताई जा रही है कि छात्र के पास गलती से कॉल आई हो। पुलिस फिलहाल पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले छात्र से पूछताछ कर रही है।


एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि उकलाना के एक युवक ने कंट्रोल रूम में सूचना दी है कि उसके पास फोन आया है नरवाना में उसे बम विस्फोट करना है। फिलहाल पुलिस सूचना देने वाले युवक से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed