फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three booked in case of killing a young man by feeding poison in Jind of Haryana

जींद: युवक को बंधक बना जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 26 Mar 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 01:49 AM IST
सार

पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृत्तक के भाई राममेहर ने बताया कि अजय रोहतक स्थित पंडित लख्मीचंद विश्वविद्यालय में चालक था जो कि अनुबंध के आधार पर नौकरी करता था।

विज्ञापन
Three booked in case of killing a young man by feeding poison in Jind of Haryana
अजय का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के उचाना कलां के वार्ड नंबर 10 में 24 वर्षीय युवक अजय को बंधक बनाने के बाद पिटाई कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चौकी पुलिस ने मृतक की भाभी मुकली देवी की शिकायत पर एक महिला समेत तीन के खिलाफ बंधक बना कर जहरीला पदार्थ जबरदस्ती खिलाकर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मुकली देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वह तथा उसका देवर घर पर काम कर रहे थे। उनके घर उचाना कलां निवासी रामभक्त आया और अपने साथ उसके देवर अजय को ले गया। कुछ देर बाद रामभक्त फिर उनके घर पहुंचा। रामभक्त ने कहा कि उन्होंने अजय को घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है और जान से मान देंगे।
विज्ञापन


जब वह रामभक्त के घर पहुंची तो अजय जमीन पर पड़ा था और उसके हाथ-पांव बांध रखे थे। अजय के पास सोनू व रीनू भी खड़े थे। सोनू के हाथ में लोहे की रॉड थी और रीनू के हाथ में लकड़ी का डंडा था जो अजय को पीट रहे थे। अजय के मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने अजय कुमार को किसी तरह उचाना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे हिसार के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृत्तक के भाई राममेहर ने बताया कि अजय रोहतक स्थित पंडित लख्मीचंद विश्वविद्यालय में चालक था जो कि अनुबंध के आधार पर नौकरी करता था।

चौकी इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि मृतक की भाभी मुकली देवी की शिकायत पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ बंधक बनाने, जबरदस्ती जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


वहीं एक अन्य महिला ने भी लगाया फंदा 
वहीं उचाना कलां में एक महिला ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर देख रही है। युवक अजय तथा मृतक महिला आपस में देवर भाभी बताए जा रहे हैं। फिलहाल महिला ने फंदा क्यों लगाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डीएसपी नरसिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed