फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven lakh rupees were grabbed in name of sending young man to Canada in Jind, on pretext of getting work visa

Jind: युवक को कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे सात लाख रूपये, वर्क वीजा लगवाने का दिया था झांसा

Wed, 12 Jul 2023 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 02:39 PM IST
सार

सोनीपत के गांव बिघाना निवासी वीरभान ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। कुरुक्षेत्र के सेक्टर दो निवासी सुखदेव, हरदीप, मनदीप बिल्डिंग मटीरियल का काम करते हैं। इसके चलते तीनों के साथ उसकी जान-पहचान हो गई थी। तीनों आरोपियों ने बताया कि उनका रिश्तेदार युवाओं को कनाडा भिजवाने का काम करता है।

विज्ञापन
Seven lakh rupees were grabbed in name of sending young man to Canada in Jind, on pretext of getting work visa
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव बिघाना निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति से उसके पोते को कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों ने सात लाख रुपये हड़प लिये। पोते को विदेश भी नहीं भेजा और पैसे भी वापस नहीं किए। पीडि़त ने हिसार एडीजीपी को मामले की शिकायत भेजी, जिसके बाद अलेवा थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव बिघाना निवासी वीरभान ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। कुरुक्षेत्र के सेकटर दो निवासी सुखदेव, हरदीप, मनदीप बिल्डिंग मटीरियल का काम करते हैं। इसके चलते तीनों के साथ उसकी जान-पहचान हो गई थी। तीनों आरोपियों ने बताया कि उनका रिश्तेदार युवाओं को कनाडा भिजवाने का काम करता है और वह उसके पोते को वर्क वीजा लगवाकर कनाडा भेज सकते हैं। इसके लिए 14 लाख रुपये की लागत आएगी। उसने तीनों पर यकीन कर लिया और सात लाख रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने इसकी एवज में दो चेक गारंटी के तौर पर दे दिए। एक महीने में वीजा लगवाने की बात कही थी लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी उसके पोते का वीजा नहीं लग पाया। कई माह तक चक्कर काटने के बाद उसने अलेवा थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डीएसपी और एसपी जींद को भी शिकायत दी लेकिन उसकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया और आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार एडीजीपी हिसार को शिकायत भेजी गई, जिसके बाद अलेवा थाना पुलिस ने सुखदेव, हरदीप और मनदीप के खिलाफ कबूतरबाजी में फंसाने, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed