फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People jammed in Jind to arrest the accused of Mahant suicide

महंत की आत्महत्या का मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, सड़क पर टेंट लगाकर बैठे, फ्रीजर में रखा शव

Mon, 20 Dec 2021 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 12:10 AM IST
सार

महंत शब्दाई नाथ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय मांगा तो ग्रामीणों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन
People jammed in Jind to arrest the accused of Mahant suicide
शाम के समय पेगां गांव के बस स्टॉप के पास टेंट लगाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के पेगां गांव में महंत शब्दाई नाथ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पेगां के ग्रामीणों ने जींद कैथल मार्ग पर महंत के शव को रखकर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे जाम लगा दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों को समझाने के लिए अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह व डीएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने एक सप्ताह का समय मांगा तो ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सड़क को जाम रखने का निर्णय लेकर टेंट लगा लिए। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शुक्रवार शाम पेगां के काला पीर डेरे के महंत शब्दाई नाथ ने चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मिर्चपुर चौकी इंचार्ज दयाकिशन, अशोक हवलदार, हांसी के कोथ कलां में काला पीर डेरे के महंत शुक्राई नाथ तथा हरिद्वार डेरे के महंत चेताई नाथ के खिलाफ सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः जींद: कमरा नंबर 12 का एचटेट प्रश्न पत्र 13 में दिया, परीक्षा शुरू होने के बाद पता चला, कुछ देर बाधित रही परीक्षा

सुसाइड नोट में दो राज्यों के बड़े नेताओं के नाम भी उनको प्रताड़ित करने में शामिल किए थे, हालांकि पुलिस ने इस मामले में शनिवार सुबह ही चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर महंत के शव का पोस्टमार्टम करवा कर ग्रामीणों को सौंप दिया था।

पुलिस ने रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के कारण दिनभर में हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते दोपहर को वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर ग्रामीण क्षेत्र से निकलवाए।

डीएसपी ने मनाने का किया प्रयास, नहीं माने ग्रामीण

डीएसपी जितेंद्र ने आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने दो दिन तक महंत के शव को समाधि नहीं देने का निर्णय लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार करने की बात कही। इस प्रकार से दोनों पक्षों में लगभग दो घंटे तक चली वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बनी तो ग्रामीणों ने पेगां से कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद रविवार शाम को सड़क पर ही टेंट लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने तक जाम लगाने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों को बड़े राजनेताओं की दखलअंदाजी का डर

इस मामले में ग्रामीणों को डर है कि जिन दो बड़े राजनेताओं के नाम महंत शब्दाई नाथ ने सुसाइड नोट में छोड़े हैं। वह इस मामले में दखलअंदाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार होने से बचाकर मामले को दबाने का प्रयास करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे जिसके चलते ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सड़क पर महंत का शव रखकर रास्ता जाम रखेंगे।

गिरफ्तारी नहीं होते देख मंगवाया फीजर

महंत के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होते देख ग्रामीणों ने रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे फ्रीजर मंगवाकर शव को रख दिया, ताकि बदबू होने से बचाया जा सके और आरोपियों की गिरफ्तारी तक फ्रीजर में शव को सुरक्षित रखा जा सके।

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों से दो दिन का समय मांगा गया था, लेकिन ग्रामीण इस बात पर सहमत नहीं हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही महंत के शव को समाधि देने की बात पर अड़े हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस का ग्रामीणों को समझाने के लिए भी प्रयास जारी है। फिलहाल ग्रामीणों ने टेंट लगाकर रास्ते को बाधित किया हुआ है। - बीरबल सिंह, अलेवा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed