फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HTET delayed for some time due to distribution of wrong question paper in Jind

जींद: कमरा नंबर 12 का एचटेट प्रश्न पत्र 13 में दिया, परीक्षा शुरू होने के बाद पता चला, कुछ देर बाधित रहा पेपर

Sun, 19 Dec 2021 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 11:56 PM IST
सार

जींद में दोनों सत्रों में 6462 अभ्यर्थियों में से 5846 ने परीक्षा दी। 616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
HTET delayed for some time due to distribution of wrong question paper in Jind
राजकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जींद में आयोजित की गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। रविवार सुबह के सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की लिखित परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई। जबकि सायंकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान एक निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में सुबह के सत्र में परीक्षा थी। यहां पर लापरवाही के चलते कमरा नंबर 12 का प्रश्न पत्र कमरा नंबर 13 में दे दिया गया। जबकि कमरा नंबर 13 का प्रश्न पत्र कमरा नंबर 12 में दे दिया गया। परीक्षा शुरू होने के काफी समय बाद इस गलती का अहसास हुआ जिससे परीक्षा कुछ समय के लिए बाधित हुई। बाद में प्रश्न पत्रों को सही कमरा नंबरों में वितरित करवाया गया। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह के सत्र में टीजीटी लेवल-2 परीक्षा में 417 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 4476 अभ्यर्थियों में से 4059 ने परीक्षा दी। इसी तरह दोपहर के सत्र में पीआरटी लेवल-1 परीक्षा में कुल 1986 में से 1787 ने परीक्षा दी, जबकि 199 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को लेवल-1 तथा दो में कुल 6462 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 5846 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षाओं में 616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः साइबर ठगी: महिला को खाते में पैसे डालने का झांसा देकर भेजा लिंक, चार बार में 85 हजार निकाले

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश खुद परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी भी लगातार गश्त करते रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रही। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे।


कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग नहीं कर सके, इसके लिए जैमर लगाए गए थे। गठित उड़नदस्ते पूरे दिन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहे। परीक्षा केंद्रों के पास फोटोस्टेट की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। कई अभ्यर्थी ऐसे थे जिनके फोटो का मिलान नहीं हुआ। ऐसे में वह फोटो के लिए भटकते देखे गए। अभ्यर्थी के आईडी प्रूफ को सख्ती से जांचा गया साथ ही अभ्यर्थी से पूछताछ भी की गई। 

जींद में आयोजित अध्यापक पात्रता लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा रविवार को दो सत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। फ्लाइंग टीमें नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थी। इसका नतीजा यह रहा कि जिले में एचटेट की परीक्षा के दौरान कोई शिकायत सामने नहीं आई है। परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी पूरी सतर्कता बरते हुए थे। - डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम जींद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed